फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ ग्राम हेरोइन के साथ बाइक चालक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव में नशे की सप्लाई देने जा रहे बाइक सवार युवक को पकड़ा है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से आठ ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम इंद्री चौक लाडवा के पास गश्त कर रही थी। तभी पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि सौरभ अपनी बाइक पर लाडवा क्षेत्र में हेरोइन बेचने का धंधा करता है। वह आज भी अपनी बाइक पर अपने घर से गांव जैनपुर में हेरोइन बेचने आएगा।
सूचना पर पुलिस टीम ने लाडवा के नायब तहसीलदार सुरेश कुमार को साथ लेकर जैनपुर के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच करनी शुरू कर दी। कुछ देर के बाद लाडवा की ओर से एक बाइक चालक आता हुआ दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से आठ ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी सौरभ की पहचान शेरगढ़ टापू (करनाल) हाल निवासी कटारिया मोहल्ला लाडवा के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना लाडवा में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें