फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मी अवकाश पर, झांसा रोड पर लगाया जाम

Thu, 12 May 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
बिजली पानी काे लेकर लगाया जाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वार्ड नंबर 2 में पिछले दो दिनों से बिजली व पानी की सप्लाई न होने के कारण क्षुब्ध वार्ड वासियों ने अमन पैलेस के सामने झांसा रोड पर जाम लगा दिया। जाम लगने से झांसा की ओर जा रहे सैकड़ों वाहन फंस गए। करीब पौने घंटे तक शहरवासी बिजली पानी की किल्लत के कारण बिजली कर्मियों व अधिकारियों को कोसते नजर आए। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। जब स्थिति काबू से बाहर हो गई तो पुलिस ने तहसीलदार से मामला सुलझाने के लिए कहा। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने जाम लगा रहे लोगों को आश्वस्त किया कि शाम तक बिजली सप्लाई बहाल हो जाएगी। पानी की सप्लाई भी आज 2 घंटे तक ज्यादा दी जाएंगी। इस आश्वासन के बाद ही वार्ड 2 निवासियों ने जाम खोला।
विज्ञापन

बिजली कर्मियों के सामूहिक अवकाश पर चले जाने के कारण कुछ ऐसा ही हाल पूरे जिले में देखने को मिला। शहर के सेक्टर-13, रतगल, वार्ड नंबर-8, शहर खत्रियान मोहल्ला में मंगलवार रात से बिजली सप्लाई बाधित रही। बिजली न आने के कारण शहर वासी पीने के पानी से भी महरूम हो गए। वार्ड नंबर 8 में कुछ लोगों ने पानी के टैंकर मंगवा कर पानी की समस्या का समाधान करना पड़ा। शहर में मंगलवार शाम से गई लाइट बुधवार दोपहर अढ़ाई बजेचालू हो पायी। शहर वासी शिव कुमार ने बताया कि बिजली न आने से शहर के खत्रियान मोहल्ला में पानी सप्लाई नहीं हुई। जिसके कारण  मंगलवार रात भर सूखे कंठ लिए ही सोना पड़ा और वहीं हाल बुधवार दोपहर तक रहा। 
वहीं जिला के बाबैन खंड में बिजली कर्मचारियों के अवकाश पर चले जाने के कारण निगम कार्यालय में बुधवार को कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली निगम की बाबैन सब डिविजन के तहत 44 गांव पड़ते है जिनमें बिजली की सुचारु व्यवस्था चलाने के लिए 47 स्थाई व 17 अस्थाई कर्मचारी नियुक्त किए गए।  मास कैजुअल लीव के तहत बुधवार को बाबैन में स्थाई बिजली कर्मचारियों में से 47 में से 44 व अस्थाई बिजली कर्मचारियों में से 17 में से 16 कर्मचारी अवकाश पर रहे। 
विज्ञापन


बिजली निगम के उपमंडल अधिकारी बाबैन भूपिंद्र सिंह ने बताया कि बाबैन क्षेत्र में बिजली की सप्लाई सुचारु है। कोई रुकावट नहीं है। बाबैन कार्यालय में तैनात 64 बिजली कर्मचारियों में से केवल 4 कर्मचारी ही अपनी ड्यूटी पर हैं जिनके सहारे काम चलाया गया है।

पांच गांवों में तीन दिनों से छाया अंधेरा
पीने को पानी नहीं , दिनचर्या हुई प्रभावित
जिला के पंाच गांवों में पिछले तीन दिनों से भी अधिक समय से बिजली न होने से अंधेरा छाया हुआ है। इससे लोगों की दिनचर्या बुरी तरह से चरमरा गई है। समस्या का समाधान बिजली निगम के अधिकारी नहीं कर पाए तो गांव के लोगों ने उपायुक्त को गुहार लगाई। ग्रामीण कमल, अमित कुमार, सुनील कुमार, धर्मपाल, विक्रम सिंह, गुरदयाल सिंह, विक्की, प्रदीप कुमार सहित अन्य लोगों ने उपायुक्त को एक शिकायत देकर रोष भी जताया। शिकायत में बताया कि गांव पलवल, जिरबड़ी, कलाल माजरा, उमरी व ढे़रू माजरा में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित है। इससे कई दिनों पहले से भी बिजली न के बराबर ही आती रही है। रात के समय लोगों को ओर भी अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाए कि वह इस समस्या को लेकर संबंधित बिजली निगम के अधिकारियों के पास पहुंचे तो इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वह सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। उधर जिला उपायुक्त ने उन्हें आश्वासन दिया कि संबधित अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाकर जल्द ही समाधान करवाया जाएगा।
----------
बिजली कर्मियों के सामूहिक अवकाश के कारण कुरुक्षेत्र में कुछ जगह बिजली आपूर्ति बाधित रही है। अवकाश के समय विशेष डयूटी दे रहे अन्य कर्मी बिजली लाइन में गड़बड़ी को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। देर शाम तक सभी जगह बिजली की सप्लाई पहुंच जाएंगी। कहा कि जिले में लगभग 800 बिजली कर्मी अवकाश पर रहे।  
आरके तेवतीया, एक्सईएन बिजल निगम कुरुक्षेत्र 
-----------------

 जाम लगा रहे लोगों को आश्वासन दिया कि उन तक शाम साढे़ सात बजे तक बिजली आ जाएंगी। वहीं पानी की सप्लाई भी प्रतिदिन के हिसाब से 2 घंटे ज्यादा दी जाएगी। 
ईश्वर , तहसीलदार 
----------
बॉक्स 
जहां मैं रहता हूं वहां भी नहीं है बिजली: तहसीलदार 
जाम खुलवा रहे तहसीलदार ईश्वर ने जाम लगा रहे लोगों को बताया कि जहां वे रहते है यानि की डीसी कालोनी में भी बिजली नहीं है। उन्होंने कहा कि जाम लगाना सही नहंीं है। इससे आमजन ही परेशान होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें