फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कुरुक्षेत्र में बड़ा हादसा, जायलो कार सवार पांच की मौत, पशु को बचाने के चक्कर में हुई घटना

Tue, 14 Nov 2023 10:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पिहोवा, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

बेसहारा पशु को बचाते हुए हाईवे के दूसरी ओर कार पलट गई और स्कॉर्पियो से टकराकर खदानों में जा गिरी, स्कॉर्पियो सवार दो युवक भी जख्मी हैं।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पिहोवा में नेशनल हाईवे 152डी पर टिकरी गांव के निकट एक कार ने पलटते हुए दूसरी साइड में स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। अभी इस युवक की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं स्कॉर्पियो सवार दो युवक मोहित (26) और गुरबचन (27) निवासी कैथल को भी चोटें लगी है।

 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जायलो कार में बाबा वीरेंद्र सिंह (26), बाबा गुरपेज सिंह (40), बाबा हरविंदर सिंह (38), हरमन सिंह (25), मनदीप सिंह (24) व 18 वर्षीय एक युवक पिहोवा से अपने डेरे दीप सिंह सलपानी कलां लौट रहे थे। जैसे वे लोग टिकरी के पास पहुंचे तो सामने से अचानक बेसहारा पशु आ गया।

 

उसे बचाने के चक्कर में चालक ने कार को दूसरी ओर मोड़ दिया, मगर बेकाबू होकर पलटते हुए दूसरी साइड में चली गई और अंबाला की ओर से आ रही स्कॉर्पियो से टकरा गई। स्कॉर्पियो से टकराने के बाद जायलो खदानों में जा गिरी।

 

इस हादसे में जायलो कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में जायलो कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 वर्षीय युवक जख्मी हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला तथा सीएचसी पिहोवा भेज दिया। वहीं जख्मी युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें