फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भारतीय किसान यूनियन ने पकड़ी बिना गेटपास की ट्राॅली

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के सदस्यों ने सोमवार देर रात थानेसर अनाज मंडी में बिना गेटपास के ही पहुंची गेहूं से भरी ट्राॅली को पकड़ा। इसके बाद मार्केट कमेटी सचिव हरजीत सिंह को शिकायत दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार गेटपास कटवाया जाना जरूरी कर चुकी है वहीं दूसरी तरफ बिना गेटपास के ही गेहूं से भरी ट्रॅाली पहुंचना किसी न किसी गड़बड़ी की और इशारा करता है। इसकी जांच होनी चाहिए।
मंडी सचिव हरजीत सिंह का कहना है कि संज्ञान में मामला आया है और जांच की जा रही है। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष संजू नंबरदार, संजीव आलमपुर ने कहा कि यूनियन के सदस्य पूरी तरह से पहरेदारी कर रहे हैं और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी हुई तो उसे तुरंत पकड़ा जाएगा। किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें