फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डीएपी नहीं मिलने पर भाकियू ने जताया रोष

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। डीएपी खाद की आपूर्ति न होने पर एसडीएम कार्यालय पर रोष जताते भाकियू के किसान नेता। 
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लाडवा एसडीएम कार्यालय के सामने भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के सदस्यों ने लाडवा विधान सभा क्षेत्र में डीएपी खाद न मिलने पर वीरवार को रोष जताया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के प्रदेश प्रवक्ता रामधारी, जिला प्रधान मदन पाल और रामकुमार ने बताया कि धान का सीजन आ गया है और अभी तक लाडवा विधानसभा क्षेत्र में डीएपी खाद नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि लाडवा विधानसभा के साथ लगती विधानसभा जिनमें कांग्रेस के विधायक बने हुए हैं उन सभी विधानसभा क्षेत्रों में डीएपी खाद पहुंच चुका है लेकिन मुख्यमंत्री की विधानसभा क्षेत्र में अब तक खाद नहीं पहुंचा है, जिसकी वजह से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान नेताओं ने कहा कि लाडवा विधानसभा क्षेत्र में या तो अफसर शाही हावी हो गई है या मुख्यमंत्री के आदेश अधिकारी नहीं मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें