फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विद्यार्थियों ने कविता से बताया अहिल्याबाई होल्कर का योगदान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। गीता विद्या मंदिर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रधानाचार्य निशा गोयल ने भारत विकास परिषद के सामाजिक कार्यों की सराहना की। अमरनाथ शर्मा ने परिषद द्वारा सेवा, संस्कार और समर्पण से प्रसारित कार्यक्रमों की जानकारी दी। बच्चों को अहिल्याबाई होल के जीवन पर आधारित वीडियो भी दिखाया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने कविता, प्रश्नोत्तरी और गीतों के माध्यम से अहिल्याबाई होल्कर के योगदान को प्रस्तुत किया। विभिन्न कक्षाओं से विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अतिथियों में डॉ. परमजीत पाहवा, अमरनाथ शर्मा, अनिल अरोड़ा, दीपक गुप्ता, कंवल गाबा, हेमंत बंसल, दीपक आर्या, सुभाष ढींगरा, आनंद वधावन सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। प्रतियोगिता में विजयी विद्यार्थियों हार्दिक, नवप्रीत, वेदिका, दीपिका, हरमन, प्रतीक्ष, वंशिका और दिव्या को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें