फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने फूंका सरकार का पुतला

विज्ञापन
पिहोवा में मुख्य चौक पर पुतला फूंकते भारतीय किसान यूनियन के सदस्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र/पिहोवा। भारतीय किसान यूनियन ने शुक्रवार को मांगों को लेकर सरकार का पुतला फूंका। साथ ही बारिश से तबाह हुई फसलों का मुआवजा देने और लखीमपुर खीरी कांड के आरोपी की जमानत रद्द किए जाने की मांग को लेकर सीएम व राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
इससे पहले किसानों ने लघु सचिवालय में सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। इसके बाद किसानों ने सरकार का पुतला फूंका और कार्यकारी अध्यक्ष कर्म सिंह मथाना की अगुवाई में अपनी मांगों को लेकर नगराधीश चंद्रकांत कटारिया को ज्ञापन दिया। उधर, पिहोवा में भाकियू ने लखीमपुर खीरी कांड के आरोपी आशीष मिश्रा को जमानत दिए जाने के विरोध में मेन चौक पर सरकार का पुतला फूंका। इससे पहले किसान सुखविंदर मुकीमपुरा की अध्यक्षता में किसान विश्राम गृह में इकट्ठे हुए। यहां से रोष मार्च निकालते हुए पिहोवा मेन चौक पर पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रवक्ता प्रिंस वड़ैच ने बताया कि 10 फरवरी को कोर्ट ने आरोपी आशीष मिश्रा को जमानत दी है। जबकि एसआईटी की जांच रिपोर्ट में साबित हो चुका है कि आशीष मिश्रा उसी गाड़ी में मौजूद था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर अच्छी तरह से पैरवी न करने के कारण कोर्ट ने आशीष मिश्रा को जमानत दे दी। वहीं अभी तक मामले के मुख्य आरोपी अजय मिश्रा को केंद्रीय मंत्रिमंडल से बर्खास्त नहीं किया गया है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि सरकार ने कानून का मजाक बनाया हुआ, जिससे आमजन का सरकार से भरोसा खत्म हो रहा है। चेतावनी दी कि सरकार आशीष मिश्रा जमानत रद्द कराने के लिए कदम उठाए और अजय मिश्रा को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें अन्यथा भाकियू (चढूनी) की ओर से 20 फरवरी के बाद आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर जसमेर सिंह, परविंद्र सिंह,बलजीत सिंह, गुरनाम सिंह, बलजिंदर संधू, सुखविंदर वड़ैच, जोगा सिंह, गगन अरोड़ा, सतपाल सिंह, रवि पुनिया, राजेश बिहान, सुल्तान, काकू चीमा, अजायब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें