फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तम शिक्षा, उत्तम स्वास्थ्य और उत्तम संस्कार हमारा लक्ष्य : देवव्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बच्चों को उत्तम शिक्षा के साथ-साथ उत्तम स्वास्थ्य और वैदिक संस्कारों से पोषित करना गुरुकुलीय शिक्षा के मुख्य उद्देश्य हैं। गुरुकुल कुरुक्षेत्र सहित गुरुकुल नीलोखेड़ी, गुरुकुल ज्योतिसर और आर्यकुलम् नीलोखेड़ी में छात्रों के जीवन-निर्माण हेतु इन्हीं बिंदुओं पर कार्य किया रहा है। उक्त शब्द आज गुरुकुल शिक्षा उत्सव में छठी कक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा देने आए छात्रों के अभिभावकों को संबोधित करते हुए गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहे।
विज्ञापन


आचार्य ने कहा कि आज टीवी, मोबाइल, सोशल मीडिया अभिभावकों के लिए बड़ी समस्या बन गये हैं क्योंकि बच्चे दिनभर इनसे चिपके रहते हैं, पढ़ाई और फिजीकल एक्टीविटीज में उनकी रुचि लगातार कम होती जा रही है। बच्चों की दिनचर्या को बेहतर करने और उनके भविष्य को संवारने के लिए अधिकांश अभिभावक यह चाहते हैं कि उनके बच्चे का प्रवेश गुरुकुलों में हो जाए। आचार्य ने बताया कि गुरुकुलों में एक निर्धारित दिनचर्या के तहत बच्चों को पढ़ाई, खेलकूद और अन्य कार्यों हेतु पर्याप्त समय दिया जाता है, बच्चे की एक-एक गतिविधि पर अध्यापकों की नजर होती है। गुरुकुलों में एनडीए, आईआईटी, नीट व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की पूरी व्यवस्था है साथ ही कॅरिअर के चुनाव हेतु भी समय-समय पर विशेष गाइडेंस प्रोग्राम होते हैं जिससे बच्चा अपनी रुचि के अनुसार अपने कॅरिअर का चुनाव कर सके।

गुरुकुल कुरुक्षेत्र के निदेशक ब्र्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा कि पिछले ढाई वर्ष में गुरुकुल कुरुक्षेत्र ने एनडीए के माध्यम से 41 उच्च अधिकारी देश की विभिन्न सेनाओं में भेजे हैं। इस दौरान वैदिक विद्वान डॉ. राजेंद्र विद्यालंकार, गुरुकुल के प्रधान राजकुमार गर्ग, निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार, गुरुकुल नीलोखेड़ी के जगदीश आर्य, गुरुकुल ज्योतिसर के शिवकुमार आर्य सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें