कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-दो पुलिस टीम ने घर से चोरी करने के आरोप में जाेगी बस्ती के रहने वाले केशव को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-13 निवासी एक महिला ने बताया कि वह किसी काम से बाजार गई थी, वापस घर आई तो उसने पाया कि घर के मुख्य दरवाजे की जाली काटकर चोर घर के अंदर आया हुआ है, जो शोर मचाने पर महिला को धक्का देकर भागने में कामयाब हो गया था। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच के बाद उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से मोटरसाइकिल, प्लास व पेचकस बरामद किए हैं।
शराब के साथ आरोपी काबू
कुरुक्षेत्र। थाना केयूके की टीम ने अवैध रूप से शराब रखने के आरोप में दीदार नगर निवासी श्याम सुंदर को काबू कर उसके पास से 11 बोतल देसी शराब बरामद की है। टीम ने सूचना के आधार पर वाल्मीकि चौक के पास से निगरानी करते हुए उक्त आरोपी को रोककर तलाशी ली, तो उसके पास से उक्त शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश करने के उपरांत जमानत पर रिहा कर दिया।