फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नाबालिग ने जान देने से पहले लिखा..मम्मा सॉरी मेरी वजह से आगे आपकी बेइज्जती नहीं होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। गत दिवस अध्यापक दंपती के कथित तौर पर धमकाने से आहत नंद कॉलोनी के रहने वाले नाबालिग असमीत ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जान देने से पहले मृतक ने मां के नाम मार्मिक पत्र छोड़ा, जिसमें उसने लिखा...सॉरी मम्मा अगर मेरी वजह से आपकी बेइज्जती हुई है पर आगे से आपकी कभी भी बेइज्जती नहीं होगी। मुझे माफ कर देना। गुस्साए परिजनों ने न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी दंपती की गिरफ्तारी के लिए शहर के मुख्य चौक पर जाम लगाया और जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जाम की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जाम को खुलवाने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारी दंपती को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे। इसी दौरान चौक के चारों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस द्वारा आरोपी दंपती को शाम चार बजे के करीब गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद नाराज परिजनों ने जाम खोल दिया। असमीत के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करवाया।
पुलिस को दी शिकायत में नगर परिषद में सेवादार के पद पर कार्यरत संजीव कुमार ने उसके पड़ोसी दंपती पर उसे डराने धमकाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे आहत होकर असमीत ने फंदा लगा लिया। परिजन उसे अस्पताल लेकर जाते तब तक उसने दम तोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि आरोपी असमीत के स्कूल में शिक्षक है और उससे छोटी बहन भी इसी स्कूल में पढ़ाई कर रही है। एसएचओ जानपाल का कहना है कि आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें