फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एनआईटी में 16 किलोग्राम गांजा सप्लाई करने रहे तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुप्त सूचना के आधार पर तीन आरोपियों को 16 किलोग्राम गांजे के साथ सीआईए एक की टीम ने गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में यूपी के इटावा के रहने वाले कुनाल, धंजय मिश्रा व मनीष कुमार हैं। बताया जा रहा है कि ये एनआईटी में यह नशीला पदार्थ बेचने जा रहे थे।
विज्ञापन

सीआईए एक के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार की टीम जिंदल चौक मौजूद थी। उसी समय टीम को गुप्त सूचना मिली कि उक्त आरोपी अपनी कार में सवार होकर एनआईटी कुरुक्षेत्र में किसी को नशीला पदार्थ देने के लिए जाएंगे। टीम ने सेक्टर दो-तीन के कट पर नाकाबंदी करके चेकिंग शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद यूपी नंबर कार आती हुई दिखाई दी। टीम ने कार को रोककर उसमें बैठे व्यक्तियों को नीचे उतारकर कार की तलाशी ली तो कार में से 16 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर थानेसर में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें अदालत में पेश करने के उपरांत कारागार भेज दिया।

लगातार होती है जांच, नहीं सामने आया कोई मामला : निदेशक
एनआईटी निदेशक प्रो. बीवी रमना रेड्डी का कहना है कि संस्थान परिसर व हॉस्टल में लगातार जांच अभियान चलाए जाते हैं। हर संभव निगरानी भी रहती है लेकिन पिछले कुछ साल से ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। अगर पुलिस ने ऐसे आरोपी पकड़े हैं तो यह चिंता की बात जरूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें