फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अस्पताल से घर जा रहे चिकित्सक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। निजी अस्पताल से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे चिकित्सक के साथ बाइक सवार युवकों ने मारपीट की।
विज्ञापन

10-12 युवकों ने चिकित्सक को कार से खींचकर मारपीट की। पुलिस की गाड़ी आने के बाद आरोपी चिकित्सक को छोड़ कर भाग गए। पुलिस ने चिकित्सक की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मामला थाना शहर यमुनानगर क्षेत्र के मॉडल टाउन का है। गांव मंडौली थाना सदर यमुनानगर निवासी डॉ. आदिल ने बताया कि वह सिविल लाइन जगाधरी में किराए के मकान में रह रहा है। वर्तमान में वह मॉडल टाउन के एक निजी अस्पताल में आरएमओ के पद पर कार्यरत है। मंगलवार रात को करीब 10 बजे वह ड्यूटी खत्म कर अपनी कार से घर जाने के लिए निकले थे। जैसे ही वह कुछ दूर चले तो पीछे से बाइक पर तीन युवक आए और कार के सामने बाइक लगाकर उन्हें रोक लिया। युवकों ने चिकित्सक को कार से खींचकर मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच उनके 8-10 अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए। युवकों ने चिकित्सक के साथ बेल्ट से मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच सड़क पर पुलिस की गाड़ी आ गई। जिसकी लाइट देखकर हमला करने वाले युवक मॉडल टाउन की गलियों में भाग गए। आरोप है कि हमलावर युवक चिकित्सक को जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। वारदात के समय मौके पर भीड़ जमा हो गई। थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और चिकित्सक को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर भेजा। पुलिस ने रात को ही अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें