रादौर। बिजली व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के लिए रादौर में बिजली निगम ने विशेष अभियान चलाया है। इसके तहत बिजली निगम की ओर से गुरुवार (आज) बिजली के तार, ट्रांसफार्मर व पावर हाउस के बड़े ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक 11 केवी कॉलेज रोड फीडर रादौर बंद रखा जाएगा। इस कारण शहर में कॉलेज रोड, औड कॉलोनी, छिंबी मोहल्ला, खेड़ा मोहल्ला, अस्पताल रोड, वाल्मीकि बस्ती, मेन बाजार, कमेटी चौक, बीडीपीओ कार्यालय व आसपास की कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली निगम एसडीओ प्रदीप बलोटी ने बताया कि गर्मियों में बिजली के तार व ट्रांसफार्मर पर लोड पड़ने से बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है। गर्मियों में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसलिए बिजली के तार, ट्रांसफार्मर मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। अर्बन फीडर के बड़े ट्रांसफार्मर की भी मरम्मत की जा रही है। संवाद