बाबैन। उप तहसील कार्यालय में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से आयोजित राज्य स्तरीय कार्य
बाबैन/लाडवा। खेल के मैदान में हमारे खिलाड़ी हों या युद्ध के क्षेत्र में सैनिक, जीत हमेशा भारत की रही है। हमारे देश ने हमेशा विजयी होकर अग्रणी भूमिका निभाई है। ऐसे ही एशिया कप में भारत के क्रिकेट खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को हराकर एक भव्य जीत दर्ज की है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को लाडवा विधानसभा की बाबैन तहसील में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि अनाज मंडी में किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए प्रदेश सरकार पूरा ध्यान रख रही है। अनाज मंडियों में धान खरीद के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। आज के मशीनी युग में सारे काम मशीनों से होते हैं। पहले हाथ से कटाई करने से कई दिनों तक फसल खेतों में पड़ी रहती थी, जिससे नमी की मात्रा नियंत्रण में रहती थी लेकिन अब मशीनों की कटाई के तुरंत बाद अनाज मंडी में पहुंच रही है। धान खरीद से पहले फसल में नमी की मात्रा 17 प्रतिशत से ज्यादा न हो, इसके लिए किसानों से सहयोग की अपील है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को गेट पास फसल पंजीकरण से लेकर अन्य सभी सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को फसल खरीद के बाद भुगतान भी जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 3 अक्तूबर को प्रदेश में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं, जो पहले सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाली नए आपराधिक कानून की उपलब्धियों पर लगाई जाने वाली प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगे। अधिकारियों की ओर से इन कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है।