फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: होली पर बैरिकेड लगा पुलिस रखेगी शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। होली के पर्व पर हुड़दंगबाजी करने वाले शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। होली पर किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए जिला पुलिस ने 18 जगह पर नाके लगाए हैं। वहीं शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर नजर रखने के लिए विशेष बैरिकेड लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त होली और सभाओं में सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर गश्त के लिए पुलिस कर्मियों की संख्या भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि जिले में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। होली पर किसी प्रकार की हुड़दंगबाजी बर्दाश्त नहीं होगी। सभी थाना प्रबंधक व चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में ज्यादा गश्त करेंगे। इसके साथ ही पीसीआर, राइडर और डायल-112 को सतर्कता के आदेश जारी किए हैं। बताया कि जिलेभर में 18 स्थानों पर नाके लगाए गए हैं। यातायात पुलिस को विशेष जांच के आदेश जारी किए गए हैं। बुलेट बाइक से पटाखे बजाने, शराब पीकर हुड़दंग मचाने, महिलाओं से बदतमीजी करने वाले और शरारती व असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें