फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बारना सहकारी समिति का चुनाव 24 मई को

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बारना बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी ऋण एवं सेवा समिति का चुनाव शेड्यूल जारी कर दिया गया। चुनाव 24 मई को गांव बारना के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में होगा। निर्वाचन अधिकारी कम सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां कुरुक्षेत्र ने इस बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

पत्र जारी करते हुए उन्होंने कहा कि नियम 35 के सब पैरा 11 के अंतर्गत चुनाव सूचियों का प्रदर्शन 15 से 20 अप्रैल तक किया जाएगा। चुनाव सूचियों पर आपत्ति की सुनवाई 22 अप्रैल को सुबह 10 से 12 बजे तक और नामांकन भरने की तिथि 12 मई होगी। वहीं 13 मई को नामांकन पत्रों की जांच और 14 मई को चुनाव-चिन्हों का आबंटन किया जाएगा। इसके बाद 24 मई को चुनाव कराया जाएगा। समिति के कार्यकारी प्रबंधक महेंद्र पाल ने बताया कि चुनाव में 10 सदस्य चुने जाएंगे, जिसमें कम से कम दो महिलाएं, एक अनुसूचित जाति उम्मीदवार और एक पिछड़ा वर्ग का उम्मीदवार होना आवश्यक है। चुने जाने वाले 10 सदस्यों में से सात कृषक और तीन गैर कृषक सदस्य हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें