फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बैंक कर्मचारियों ने मांगों के लिए किया रोष प्रदर्शन

Thu, 13 Aug 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अपनी मांगो को लेकर रोष व्यक्त करते हुए बैंक कर्मी। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बुधवार को देशव्यापी सांकेतिक धरना व रोष प्रदर्शन किया गया। इसके तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से सेक्टर-13 स्थित एसबीआई क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन का नेतृत्व एसबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन के क्षेत्रीय महासचिव वेंकटेश नारायण ने किया। उन्होंने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का संदेश बैंक कर्मचारियों तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को आने वाले समय में बड़े प्रदर्शन और हड़ताल के लिए तैयार रहना होगा। प्रदर्शन में एसबीआई के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक और पंजाब नेशनल बैंक की नजदीकी शाखाओं के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हुए। महिला कर्मचारियों की ओर से पूजा और ममता ने प्रदर्शन में सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें