फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दमकल और सफाई कर्मचारियों ने बाजारों व सड़कों पर निकाला रोष मार्च

Thu, 13 Aug 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
लाडवा। बाजार के बीच रोष मार्च निकाते हुए सफाई कर्मी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। फायर और सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल सातवें दिन जारी रखी और बाजारों व सड़कों पर हाथों में झाड़ू लेकर रोष मार्च निकालते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। निकाय मंत्री विपुल गोयल का पुतला फूका तो वहीं चेतावनी दी कि इसके बावजूद भी सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन में भी तबदील हो सकती है।
राज्य सचिव मंजीत भुल्लर ने बताया कि 13 मई 2026 के द्विपक्षीय समझौते में मानी गई सभी मांगों को बिना किसी शर्त लागू करवाने के उद्देश्य से हड़ताल की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार मानी गई मांगों के पत्र जारी करने की वजह से बचकर निकलना चाहती है, जिससे संघ व कर्मचारियों में काफी नाराजगी है। सरकार की वादाखिलाफी को देखते हुए संघ द्वारा 6, 7 व 8 अगस्त की हड़ताल की घोषणा की थी। इसके बाद भी सरकार नहीं मानती है तो इस हड़ताल को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल में उपस्थित नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के उप प्रधान रानी ने कहा कि भाजपा सरकार का कर्मचारियों के प्रति रवैया ठीक नहीं है, जिसको देखते हुए सभी परिषद पालिका निगमों में हड़ताल की जाएगी। प्रदेश सरकार के मंत्री कृष्ण बेदी के सफाई कर्मचारियों के प्रति गलत भाषा के प्रयोग से कर्मचारी नाराजगी जताते हुए रोष प्रदर्शन करके सुभाष चौक पर निकाय मंत्री विपुल गोयल का पुतला दहन किया गया। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव संदीप नरवाल, सर्व कर्मचारी उपमहासचिव संदीप सागवान, सुरेश गुढ़ा, सुरेश, ऋषि पाल, मंजीत, अजीत आदि कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें