फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर में स्नान करने उतरे बैंक कर्मी की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर में स्नान करने उतरे बैंक अधिकारी की डूबने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त दिनेश कुमार 34 निवासी न्यू डिफेंस कॉलोनी भिवानी के रूप में हुई। दिनेश कुमार इंडियन बैंक में बतौर सहायक प्रबंधक कार्यरत था। दिनेश अपने साथियों के साथ ब्रह्मसरोवर पर घूमने आया था।
विज्ञापन

थाना केयूके पुलिस को दिए बयान में पवन कुमार निवासी न्यू डिफेंस कॉलोनी ने बताया कि वह हरियाणा पुलिस में बतौर सिपाही तैनात है। उसका भाई दिनेश कुमार इंडियन बैंक की शाखा करनाल में सहायक प्रबंधक के रूप में तैनात था। बीते दिन उसका भाई दिनेश कुमार अपने साथियों कुरुक्षेत्र में घूमने-फिरने के लिए आया था। वे सुबह करीब 11 बजे ब्रह्मसरोवर पर घूम रहे थे। दोपहर तीन-चार बजे उसका भाई अपने साथियों के साथ ब्रह्मसरोवर में स्नान करने के लिए उतर गया। यहां ज्यादा गहराई में जाने से वह पानी में डूब गया। साथियों के शोर मचाने पर केडीबी के गोताखोरों ने उसके भाई को ब्रह्मसरोवर से बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। बयान के आधार पर पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। दिनेश की मृत्यु से उनके घर में मातम पसरा हुआ है। दिनेश अपने पीछे पत्नी पूजा, बेटा लविश (4) और (2) साल की बेटी निमिषा को छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें