फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में बनारसी साड़ी का जलवा, मुरीद हो रहे पर्यटक

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।  वृंदावन में लगे हुनर हॉट मेले में बनारसी साड़ी खरीद करती हेमामालिनी। फाइलो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी का पवित्र ब्रह्मसरोवर तट अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के चलते देश के विभिन्न राज्यों की शिल्पकला का संगम बना हुआ है। अलग-अलग राज्यों के प्रख्यात शिल्पकारों की शिल्पकला को देख पर्यटक भी हैरान है। इसी बीच बनारस की साड़ियों का भी महोत्सव में पूरा जलवा है तो पर्यटक भी इनके मुरीद बने हुए हैं। यही साड़ियां प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री हेमामालिनी से लेकर अनिल अंबानी की पत्नी नीता अंबानी तक की पहली पसंद रही है।
विज्ञापन

यहां बनारस की साड़ियों को मिल रही तव्वजो का ही परिणाम है कि इस बार 30 से ज्यादा स्टॉल ब्रह्मसरोवर के चारों ओर लगे हुए हैं, जहां एक से बढ़कर एक साड़ी रखी हुई है। भले ही इनकी खरीदारी में महिलाएं दिखाई देती है लेकिन एक झलक पाने के लिए स्टॉल आते ही हर पर्यटक ठहर जाता है। महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप मिला तो पिछले सात साल के दौरान ही बनारस की इन साड़ियों के स्टॉल भी 10 से बढ़कर 30 तक पहुंच गए।


एक साड़ी की कीमत एक लाख रुपये, बनाने में लगते हैं छह माह
शिल्पकार निसार बताते हैं कि बनारसी साड़ियों में सबसे ज्यादा सोना जर्री की साड़ियां पसंद की जाती है। हालांकि ये महंगी होती है। एक लाख रुपये तक की कीमत की साड़ी तैयार करने में छह माह लग जाते हैं। पांच से छह लाख रुपये तक की साड़ियां भी वे तैयार करते हैं। हालांकि गीता महोत्सव में वे अभी 30 हजार रुपये तक की साड़ियां लेकर पहुंचे हैं लेकिन महोत्सव आज से पूरी तरह से शुरू होने के बाद खरीद बढ़ेगी तो महंगी साड़ियां भी लाई जाएंगी। ये साड़ियां तैयार करने का पुस्तैनी काम है, जो पीढि़यों से चल रहा है। गीता महोत्सव में साड़ियों के साथ शूट भी खूब बिकते हैं, जो 1500 से 12 हजार तक की कीमत में हैं।
विज्ञापन



.... जब हेमामालिनी ने खरीदी थी साढ़े 16 हजार की साड़ी
नासिर बताते हैं कि वे वृंदावन में लगे हुनर हॉट मेला में स्टॉल लगाए हुए थे, जहां फिल्म अभिनेत्री हेमामालिनी पहुंची थीं। उन्होंने काउंटर पर आते ही पहली ही परख में साड़ी उठाई औैर उसकी साढ़े 16 हजार कीमत चुकाकर ले गईं थीं। वहीं अनिल अंबानी की पत्नी बनारस में अक्सर साड़ियां खरीद के लिए विशेष तौर पर आती रही है। ये साड़ियां उनकी पहली पसंद है। यहीं नहीं अलताफ राजा, मुखतार अब्बास नकवी, हेमंत बिस्वा जैसे बड़े चेहरे भी भरपूर प्रशंसा कर चुके हैं।


यहां भी दिखा चुके अपनी शिल्प कला

नासीर ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ दिल्ली के प्रगति मैदान से लेकर उदयपुर, कटक, गोवा, मोहाली, सूरजकुंड सहित देश के अनेक शहरों में खास आयोजन के दौरान अपनी शिल्प कला दिखा चुके हैं और हर जगह भरपूर प्रसंशा मिली है। कुरुक्षेत्र के गीता महोत्सव में भी वे दस साल से आ रहे हैं।

कुरुक्षेत्र।  वृंदावन में लगे हुनर हॉट मेले में बनारसी साड़ी खरीद करती हेमामालिनी। फाइलो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें