फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: योग क्विज प्रतियोगिता में बीएएमएस द्वितीय प्रोफेशन के विद्यार्थियों ने मारी बाजी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित का - फोटो : Family
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग विभाग की ओर से 21 जून तक विभिन्न योग एवं जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए योग को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रमों की शुरुआत एक जून को आयोजित योग क्विज प्रतियोगिता से हुई। प्रतियोगिता में बीएएमएस द्वितीय प्रोफेशन (2024-25 बैच) के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अखिल, करण, देवेंद्र, आशीष, आशीष वर्मा, अश्विनी, नैंसी, शिक्षा, कंचन, अभिषेक एवं ट्विंकल विजेता रहे। योग एवं स्वस्थवृत्त विभाग की प्रो. डॉ. शीतल सिंगला ने बताया कि तीन व चार जून को कपालभाति, जलनेति एवं सूत्रनेति जैसी यौगिक शुद्धि क्रियाओं का अभ्यास कराया जाएगा। छह जून को स्लोगन लेखन प्रतियोगिता तथा आठ जून को योग जागरण यात्रा आयोजित की जाएगी इसके अतिरिक्त नौ जून को ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, 10 व 11 जून को कुर्सी योग तथा 12 व 13 जून को वायु योग विषयक विशेष सत्र आयोजित होंगे। 15 जून को योग मैराथन का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 16 जून को विद्यार्थियों, 18 जून को कार्यालय कर्मचारियों तथा 20 जून को शिक्षक वर्ग के लिए सामान्य योग प्रोटोकॉल का आयोजन किया जाएगा। 19 जून को योग विषय पर संगोष्ठी तथा 20 जून को विद्यार्थियों के लिए पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित होगी। कार्यक्रमों का समापन 21 जून को विश्वविद्यालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य आयोजन के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें