कुरुक्षेत्र। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की कार्यशैली के लिए पिछड़ा समाज में गहरी नाराजगी है। रोष स्वरूप ओबीसी वर्ग से संबंधित पदाधिकारियों ने बैठक बुलाकर आगामी रणनीति की योजना बनाने का निर्णय लिया। पांचाल धर्मशाला में रोष बैठक का आयोजन शनिवार को किया जाएगा।
संगठन पदाधिकारी शीशपाल करोड़ा ने कहा कि एचपीएससी की ओर से ओबीसी वर्ग की लगातार अनदेखी की जा रही है। कमीशन की ओर से उम्मीदवारों का चयन किया गया था जिसमें मुख्य रूप से पांच कैंडिडेट जज, असिस्टेंट प्रोफेसर, लेक्चरार और चिकित्सा अधिकारी की जॉइनिंग हरियाणा सरकार ने रोक दी। इसका मुख्य कारण पिछड़ा वर्ग का प्रमाणपत्र नहीं बनना बताया गया। उन्होंने कहा कि कमीशन और प्रदेश सरकार की ओर से पिछड़ा वर्ग उम्मीदवारों की अनदेखी के विरोध में छोटा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को पांचाल धर्मशाला में सुबह 10 बजे वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। उन्होंने अधिकारों के लिए समाज के सदस्यों से बैठक में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।