फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: माताओं को जरूरत की सामग्री से युक्त बेबी किट की वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। रोटरी क्लब की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नवजात शिशुओं और उनकी माताओं को जरूरत की सामग्री से युक्त बेबी किट वितरित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व क्लब के नव नियुक्त प्रधान डॉ. अमित अरोड़ा ने किया।
विज्ञापन

डॉ. अमित ने कहा कि रोटरी क्लब सिर्फ आयोजन नहीं करता, बल्कि समाज के साथ खड़ा होकर जमीनी जरूरतों को समझते हुए राहत देने का काम करता है। आने वाले समय में भी रोटरी क्लब ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखेगा। उन्होंने बताया कि समाज सेवा और मातृ-शिशु स्वास्थ्य की दिशा में यह पहल क्लब की प्राथमिकता है। क्लब की ओर से मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष व जिला कष्ट निवारण समिति सदस्य गीता शर्मा का स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष व हरियाणा सरकार की जिला कष्ट निवारण समिति की सदस्य गीता शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब की यह पहल महिलाओं के लिए आत्मसम्मान और सहयोग का प्रतीक है। क्लब की सक्रिय सदस्य डॉ. दीपिका अरोड़ा ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहा मखीजा, डॉ. सिमरन, निधि चावला और शिवानी शर्मा का अहम योगदान रहा। स्वास्थ्य केंद्र की एसएमओ डॉ. मिनिषा ने कहा कि संस्था द्वारा दिए गए सहयोग से अस्पताल आने वाली अनेक जरूरतमंद माताओं को बड़ा सहारा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें