फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजीगर कौम ने हमेशा धर्म की रक्षा करने का किया काम : नायब

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि बाजीगर कौम ने हमेशा धर्म की रक्षा करने का काम किया। इस समाज के लोगों ने धर्म की रक्षा करने के लिए घर और जमीन तक छोड़ दी, लेकिन कभी धर्म पर आंच नहीं आने दी। इस समाज के लोगों ने हमेशा देश की रक्षा करने का काम किया है। मुख्यमंत्री रविवार को ब्रह्मसरोवर के वीवीआईपी घाट पर बाजीगर समाज की तरफ से आयोजित अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले समाज द्वारा बनवाए गए मंदिर में पूजा-अर्चना की है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह ने बाजीगर समाज की धर्मशाला के लिए 21 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की है। इसके साथ ही सांसद नवीन जिंदल और राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने भी बाजीगर समाज की धर्मशाला के लिए 11-11 लाख रुपये देने की घोषणा की है। इस अभिनंदन समारोह में पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, प्रधान नादर चंद, समाजसेवी छिंदा राम सहित समाज के गणमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा लक्खी शाह बंजारा ने धर्म की रक्षा के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। इस मौके पर रामसिंह, मक्खन सिंह, बलवंत सिंह, बाबू राम सरपंच, मोन राम सरपंच, वेद प्रकाश, जगदीश आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें