फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आयुष विभाग ने पूरा किया सूर्य नमस्कार अभियान का एक लाख पंजीकरण लक्ष्य

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विद्या​र्थियों को सूर्य नमस्कार कराते योग सहायक। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा योग आयोग के निर्देशानुसार आयुष विभाग कुरुक्षेत्र की ओर से चलाए जा रहे सूर्य नमस्कार अभियान में बड़ी उपलब्धि हासिल की गई। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा के मार्गदर्शन में आयुष विभाग ने एक लाख पंजीकरण का लक्ष्य पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

हरियाणा योग आयोग की ओर से सभी जिलों को सूर्य नमस्कार अभियान के तहत एक लाख पंजीकरण का लक्ष्य दिया गया था। आयुष विभाग ने शिक्षा विभाग व अन्य संस्थाओं के सहयोग से योग सहायकों के माध्यम से यह लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया। डॉ. मंजू शर्मा ने बताया कि अब तक कुरुक्षेत्र जिले में कुल 1,11,657 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इस उपलब्धि के साथ कुरुक्षेत्र जिला पूरे हरियाणा में दूसरे स्थान पर बना हुआ है।
डॉ. मंजू शर्मा ने सभी आयु वर्ग के लोगों से आह्वान किया कि वे सूर्य नमस्कार को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें और योग को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि योग सहायकों की ओर से सूर्य नमस्कार की सही विधि के साथ-साथ इसके शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य लाभों की भी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बुधवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया गया। राजकीय स्कूल बाकली में प्रदीप कुमार, यूएचबीवीएन कुरुक्षेत्र में बलवान सिंह, राजकीय मिडिल स्कूल गांधीनगर में राजीव कुमार, गांव ठोल में रजत कुमार, राजकीय मिडिल स्कूल सायना सैयदा में संदीप कुमार, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल अमीन में रायसिंह, राजकीय स्कूल किरमच में सोनम, पुलिस स्टेशन लाडवा में कमल किशोर और राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुरुक्षेत्र, गुर्जर धर्मशाला, ब्राह्मण धर्मशाला व राजकीय प्राइमरी स्कूल यूनिवर्सिटी में वीरेंद्र सिंह सहित योग सहायकों ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें