कुरुक्षेत्र। शहर के विभिन्न क्षेत्रों को सोमवार को करीब चार करोड़ 50 लाख के विकास कार्यों की सौगात मिली। इनका शिलान्यास व उद्घाटन पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने किया।
इनमें 96 लाख रुपये की लागत से रेडक्रॉस भवन से मकान संख्या 774 (मार्केट के पास) और मकान संख्या 417 से बीएसएनएल एक्सचेंज तक 18 मीटर चौड़ी मेटल सड़क का निर्माण शामिल है। 78.80 लाख रुपये की लागत से मकान संख्या 1787 से मकान संख्या 565 (सेक्टर 3/4 की डिवाइडिंग रोड के निकट) सेक्टर-4 में 18 मीटर चौड़ी मेटल सड़क का निर्माण। दो करोड़ 20 लाख 84 हजार रुपये की लागत से नगर परिषद थानेसर में पंचनद चौक से पिपली रोड तक (कोर्ट व गुरुद्वारा होते हुए) 7/10 डिवाइडिंग रोड का निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य। 68.89 लाख रुपये की लागत से सीआईए स्टाफ सेक्टर-8 से मकान संख्या एक सेक्टर-8 तक 24 मीटर चौड़ी मेटल सड़क का निर्माण शामिल है।
इसके अलावा पांच लाख रुपये की लागत के पीवीसी बोर परियोजना का उद्घाटन भी दीदार नगर में किया गया। इस अवसर पर सेक्टर 13 के मार्केट में सतीश गर्ग पार्षद, मलकीत ढांडा, सिद्धार्थ तिवारी मौजूद रहे। सेक्टर सात और 10 के डिवाइडिंग रोड पर मोहन लाल अरोड़ा, जसविंदर सिंह, दरबार सिंह, मिंटू, गुलशन, प्रीतम व प्रदीप सैनी मौजूद रहे।
तीन गुना गति के साथ किए जा रहे विकास कार्य : सुधा
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने इस दौरान दीदार नगर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि थानेसर हलके में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तीन गुना गति के साथ विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस हलके के गांव और शहरों में सबका साथ, सबका विकास नीति को आधार मानकर विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। शहर के विकास में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बजट की कोई कमी नहीं रख रहे।
कुरुक्षेत्र। विकास कार्यों को शुभारंभ करते पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा। विज्ञप्ति