फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी के लिए होंगे जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पहली बार मतदान के लिए युवाओं में खासा उत्साह और खुशी देखने को मिल रही है। युवा मतदाता इसे अपने जीवन का अहम और गर्व का क्षण मान रहे हैं। चार हजार नए वोटरों को इस बार लोकतंत्र में अपनी भागीदारी का एहसास होगा, जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

आज जिले में राष्ट्रीय मतदाता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। इस अवसर पर लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिले में कुल मतदाताओं की संख्या सात लाख 85 हजार बताई जा रही है, जिससे प्रशासन और चुनाव आयोग लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और मजबूत मान रहा है।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जहां युवाओं को मतदान के महत्व की जानकारी दी जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक युवा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें