फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूकता जरूरी : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। साइबर अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। साइबर अपराधी अलग-अलग तरीके से लोगों को झांसे में लेकर उनके साथ इस वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस लगातार आरोपियों को काबू कर रही है, इसके बावजूद ये मामले थम नहीं रहे हैं। ऐसे में हर नागरिक का जागरूक होना बेहद जरूरी है। साइबर ठगों से बचाव के लिए पुलिस विभाग ने एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि साइबर ठगों के निशाने पर हर वह आदमी है, जो किसी भी डिजिटल माध्यम से जुड़ा है फिर चाहे वह इंटरनेट मीडिया हो या फिर इंटरनेट बैंकिंग, बदलते समय के साथ साइबर ठगों ने अपने पैंतरे भी बदले हैं। साइबर ठग इंटरनेट मीडिया के जरिए लोगों के पास किसी कभी एप्लीकेशन के माध्यम से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते हैं, कभी पेंशन स्कीम का लालच देते हैं।
साइबर ठग कभी फर्जी लोन एप के माध्यम से, कभी कॉल फॉरवर्डिंग करके और कभी किसी व्यक्ति की ई-मेल, व्हाटसएप, फेसबुक आईडी को हैक करके तो कभी डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर साइबर ठगी का शिकार बनाने से नहीं चूकते। इन सब तरीकों से वह व्यक्ति के बारे में समस्त जानकारियां जुटा लेते हैं, उसके बाद वह उनकी निजी फोटो, बैंक खातों से संबंधी जानकारी भी एकत्रित कर लेते हैं और अपने जाल में फंसाकर उनके खाते में जमा पूंजी को खाली कर देते हैं। आमजन को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि वह अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट व बैंकिंग एप को सुरक्षित लॉक करके रखें तथा हमेशा सतर्क रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें