फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: साइबर ठगी और दहेज के खिलाफ जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मथाना और सेक्टर-3 में साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट तथा दहेज प्रथा जैसी समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया। यह मल्टी यूटिलिटी वाहन के माध्यम से हुआ। यह पहल जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में हुई।
विज्ञापन

पैनल अधिवक्ता विशाल मित्तल ने कानूनी सहायता योजनाओं की जानकारी दी, जिसमें गरीबी उन्मूलन और तेजाब हमले के पीड़ितों को सेवाएं शामिल थीं। पुलिस विभाग के अधिकारी ने साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय सुझाए। उन्होंने ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी और पासवर्ड साझा न करने की सलाह दी। संदिग्ध कॉल और फर्जी लिंक से सतर्क रहने तथा ठगी होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने को कहा गया। लोगों को दहेज प्रथा की रोकथाम और अपने कानूनी अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया गया। अभियान में विशाल मित्तल, पुलिस अधिकारी और पैरा लीगल वॉलंटियर राजपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें