फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गेट पर रोके ऑटो, पैदल ही स्टेडियम तक पहुंचीं खिलाड़ी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पैदल कुवि गेट से खेल प्रांगण की तरफ जाती महिला खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन 17 से 20 मार्च तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सोमवार सुबह से ही देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से महिला खिलाड़ी पहुंची।
विज्ञापन

इस दौरान कई टीमों को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा जब विश्वविद्यालय गेट पर ऑटो रिक्शा को अंदर जाने से रोक दिया गया। खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय गेट से खेल प्रांगण तक करीब एक से डेढ़ किलोमीटर का रास्ता भारी सामान के साथ पैदल तय करना पड़ा। गर्मी में इतनी दूरी पैदल तय करने से कई महिला खिलाड़ी परेशान नजर आईं। इसके लिए कुछ कोच और टीम अधिकारियों ने नाराजगी भी जताई। टीम ने इन खिलाड़ियों को मैदान तक पहुंचाने के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं की।
निदेशक डॉ. दिनेश राणा ने कहा कि खिलाड़ियों को लाने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से दो टाटा सूमो, तीन बसें और रेलवे स्टेशन व बस अड्डों पर स्वयंसेवकों की टीम तैनात की गई है। जो टीम संपर्क करती है, उसेे पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें