फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: छात्र बोले- मानचित्र बनाने के प्रश्नों ने किया परेशान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।  पेपर देकर केंद्र से बाहर आते हुए विद्यार्थी। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से सोमवार को 10वीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिले में बनाए गए 49 परीक्षा केंद्रों पर 8956 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए। कई केंद्रों पर उड़नदस्तों ने भी जांच की। कहीं से नकल का कोई मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र पाठ्यक्रम के अनुसार ही आया था और पेपर अपेक्षाकृत आसान रहा। मानचित्र बनाने में उन्हें थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा लेकिन विकल्प वाले प्रश्न आसान रहे।
इससे उन्हें प्रश्नपत्र समय पर हल करने में मदद मिली। विद्यार्थियों ने बताया कि शुरुआत में थोड़ी घबराहट जरूर हुई लेकिन बाद में प्रश्न समझ में आते गए और पेपर अच्छे से पूरा हो गया। छात्रों को उम्मीद है कि इस विषय में उन्हें अच्छे अंक मिलेंगे। छात्रों ने कहा कि कुछ प्रश्न कठिन थे फिर भी ध्यानपूर्वक हल करने पर पेपर अच्छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें