फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्कूली बच्चों के अपहरण का प्रयास पुलिस तक पहुंचा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांव सुंदरपुर के एरिया में दो स्कूली बच्चों को उठाने का प्रयास का मामला सामने आया है। इस दौरान बच्चों ने सतर्कता दिखाई और बचकर भाग निकले।
विज्ञापन

घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जिसमें दो बच्चे स्कूल की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। तभी पीछे से एक गाड़ी उनके पास अचानक रुकती है जिसमें से एक व्यक्ति उतरता है। वह जैसे ही बच्चों की ओर बढ़ता है तो बच्चे डर के मारे भाग जाते हैं। तभी व्यक्ति भी वापस गाड़ी में सवार हो जाता है और फिर वहां से भाग जाते हैं।
आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। घटना सोमवार की बताई जा रही है लेकिन मंगलवार देर रात तक भी किसी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया जा सका था। एसएचओ सतीश कुमार का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें