फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सीएनआई चर्च पर कब्जे का प्रयास, पुलिस ने रूकवाया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीएनआई चर्च पर ईसाई समुदाय की दूसरी संस्था द्वारा कब्जा करने का प्रयास
विज्ञापन

- मौके पर डीएसपी ने आकर काम रुकवाया, मामला अदालत में विचाराधीन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। मोहन नगर पुल के समीप चर्च ऑफ नॉर्दन इंडिया (सीएनआई) पर ईसाई समुदाय की ही दूसरी संस्था द्वारा कब्जे करने के प्रयास का मामला सामने आया है। मामले को सीएनआई से जुड़े ईसाई समुदाय के लोग वीरवार को चर्च के बाहर एकत्रित हुए। उन्होंने संस्था के लोगों पर कब्जे का आरोप लगाकर पुलिस को शिकायत दी। सूचना पर डीएसपी पवन कुमार ने मौके का जायजा लेकर काम रुकवा दिया।
पास्टर लोमेश चंद ने बताया कि पिछले महीने उनकी चर्च के कमरे और कार्यालय की छत व दीवार ढह गई थी। उसके बाद दूसरी संस्था के लोगों ने उस चर्च की जगह पर अपना दावा किया, जिसका मामला अदालत में विचाराधीन है। अदालत ने सुनवाई के लिए 14 सितंबर की तारीख लगाई है। आरोप है कि उससे पहले ही संस्था के लोग चर्च को कब्जा करने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले यह चर्च यूनाइटेड चर्च ऑफ नॉर्दन इंडिया के अधीन थी, मगर 1970 में उसकी देखरेख का जिम्मा सीएनआई को सौंपा गया था। उसके बाद से यहां वह लोग प्रार्थना कर रहे हैं। हालांकि पुलिस ने काम को रुकवा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें