फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कर्मी पर हमला कर छीना मोबाइल और 10 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पैनोरमा के नजदीक कर्मी पर हमलाकर बदमाश मोबाइल और 10 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। राहगीरों ने कर्मी को एलएनजेपी अस्पताल भर्ती कराया गया। कर्मी अपनी ड्यूटी खत्म करके पैदल ही अपने घर लौट रहा था। इस दौरान चार-पांच युवकों ने उस पर हमला कर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में धर्म सिंह निवासी झिरबड़ी ने बताया कि वह कैथल कोर्ट में बतौर चपरासी नौकरी करता है। रात को वह कैथल से अपनी ड्यूटी खत्म करके ट्रेन पर सवार होकर चला और करीब पौने 10 बजे रेलवे स्टेशन थानेसर उतरा था। यहां से पिपली जाने के लिए उसे कोई वाहन नहीं मिला तो वह पैदल ही पुराना बस अड्डे की तरफ चल दिया। रात 10 बजे के करीब वह पैनोरमा के सामने बने सुलभ शौचालय के पास पहुंचा तो वहां चार-पांच युवक खड़े थे। उनके दो साथी बाइक पर उनसे थोड़ा आगे खड़े थे। इसी दौरान शौचालय के पास खड़े उन युवक ने उसे पकड़ लिया और उस पर कंबल डालकर मारपीट शुरू कर दी।
उन्होंने किसी नुकीले हथियार से उसके मुंह पर हमला कर नीचे गिरा दिया। कुछ देर बाद सामने बाइक पर खड़े युवक भी आए और मारपीट कर उसकी जेब से मोबाइल और 10 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। उनसे बचकर वह गुरुद्वारा छठी पातशाही की तरफ भागा तो बाइक पर उन युवकों ने उसका पीछा भी किया और टक्कर मार नीचे गिरा दिया। आरोपी उसे बाइक के साथ घसीटते हुए आगे तक ले गए। उन्होंने उसका बैग छीनने का प्रयास भी किया, मगर शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने उसे एलएनजेपी अस्पताल भर्ती कराया।
विज्ञापन



दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
सीआईए-दो के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि इस मामले में उनकी टीम ने आरोपी शिव कुमार व बिंद्र हाल निवासी ब्रह्मसरोवर को गिरफ्तार किया है। कब्जे से छीना गया मोबाइल व वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद हुई। अदालत के आदेश से दोनों आरोपियों को कारागार भेज दिया है तथा मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें