कुुरुक्षेत्र। मेन बाजार से चोर सुनार की दुकान से पांच किलो चांदी और नकदी चुराकर फरार हो गए। चोर छत पर लगे गेट का ताला और रोशनदान तोड़कर दुकान के अंदर दाखिल हुए थे। दुकानदार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया। थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में नितिन सहगल निवासी ज्योति नगर ने बताया कि उसकी मेन बाजार में सुनार की दुकान है। रात को वह अपनी दुकान को बंद करके ताले लगाकर घर आ गया था। सुबह दुकान पर पहुंचा तो दुकान की छत के ऊपर के गेट का ताला व रोशनदान टूटा हुआ था। दुकान के अंदर भी सामान बिखरा पड़ा था। जांच में पाया तो चोर दुकान से करीब एक किलो पुरानी चांदी चुरा ले गए। साथ ही करीब चार किलो के चांदी के बर्तन और करीब 20 हजार भी चोरी हुए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शामली में रैली निकालते विश्व हिन्दू परिषद व संघ के कार्यकर्ता