फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रंजिश के चलते पड़ोसी दुकानदार पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। शहर के स्वर्गपुरी मार्केट में पुरानी रंजिश के चलते एक पड़ोसी दुकानदार पर पांच छह युवकों ने चाकू, पिस्तौल, डंडे, राॅड आदि से हमला कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। हमले में घायल गांव निवारसी के रहने वाले 32 वर्षीय राहुल कुमार ने शिकायत पुलिस को दी है, जिसके चलते पुलिस ने एक नामजद सहित चार से पांच अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

राहुल कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके पड़ोसी उसे पहले से ही जान से मारने की धमकी दे रहे थे। उसी रंजिश में जब वह शाम को पौने आठ बजे अपनी दुकान में काम कर रहा था तो उसके पड़ोसी का रिश्तेदार अरुण अपने चार-पांच साथियों के साथ दुकान पर आया और हमला कर दिया। दुकानदार के पिता श्रवण वहां पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। शोर सुनकर अन्य दुकानदारों ने उसे बचाया और अस्पताल में भर्ती करवाया। राहुल ने आरोप लगाया कि हमलावर दुकान पर आने से पहले उनके घर गए थे, जहां उन्होंने पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी। जांच अधिकारी एएसआई प्रवेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें