फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम पिन पूछकर खाते से उड़ाए तीस हजार

Sat, 21 Jan 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड का पिन नंबर पूछकर एक व्यक्ति के खाते से तीस हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस को दी शिकायत में गांव सौंटी निवासी जगीर सिंह ने बताया कि उसका भारतीय स्टेट बैंक में बचत खाता है और उसका एटीएम कार्ड है। 19 जनवरी वीरवार रात करीब पौने ग्यारह बजे उसके पास अज्ञात नंबर से फोन आया कि हम भारतीय स्टेट बैंक की एटीएम ब्रांच से बोल रहे हैं।
विज्ञापन


फोन करने वाले व्यक्ति ने उसे कहा कि उसका एटीएम रिन्यू किया जाना है जिसके लिए उसके एटीएम पिन की जरूरत है। उसके झांसे में आकर उसने अपना एटीएम पिन नंबर बता दिया। थोड़ी देर बाद जगीर सिंह के मोबाइल पर खाते से तीस हजार रुपये निकासी का मैसेज आया। जगीर सिंह ने एटीएम से रुपये निकाले जाने की लिखित शिकायत लाडवा पुलिस थाने में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें