फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस स्पीकर की पायलट कार का एक्सीडेंट: चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे पर ट्रक से टकराई काफिले की गाड़ी, लगा रहा जाम

Fri, 10 Jan 2025 07:24 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शाहाबाद

सार

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में हरियाणा विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण के काफिले की पायलट गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। धुंध की वजह से विजिबिलिटी कम होने के कारण पायलट कार ट्रक से टकरा गई।  
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़- दिल्ली नेशनल हाईवे 44 पर हरियाणा विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण के काफिले की पायलट गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। पायलट कार हाईवे किनारे खराब खड़े एक ट्रक से टकरा गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस वजह से कुछ समय तक वहां जाम लगा रहा, लेकिन बड़ा हादसा होने से बच गया और जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।  यह हादसा वीरवार देर रात हुआ है। धुंध की वजह से विजिबिलिटी कम होने के कारण पायलट कार ट्रक से टकरा गई।  
विज्ञापन


त्यौड़ा थेह एरिया में स्थित एक ढाबे के समीप एक ट्रक देर रात खराब हो गया था, जिसे छोड़कर ट्रक ड्राइवर कहीं चला गया। इसी बीच विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण का काफिला आ गया, जिसकी एक पायलट गाड़ी ट्रक के पीछे टकरा गई। इसी बीच एक बाइक भी जा टकराई। गनीमत रही कि बचाव हो गया। 

इस दुर्घटना के कारण जीटी रोड पर यातायात बाधित हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल, डायल 112, शाहाबाद पुलिस व हेल्पर्स की टीम मौके पर पहुंची। यातायात प्रभारी सुखदेव सिंह ने अपनी टीम सहित मौके पर पहुं यातायात को सुचारू करवाया। क्रेन की मदद से खराब ट्रक को सडक़ से हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें