फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आज होगी अस्मिता साइकिलिंग लीग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। उत्तर भारत के आठ राज्यों की महिला साइकिलिस्ट अस्मिता महिला साइकिलिंग लीग में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। यह प्रतियोगिता 10 व 11 जनवरी को शाहाबाद में आयोजित होंगी। हरियाणा राज्य साइकिलिंग संघ के महासचिव नीरज तंवर ने बताया कि यह प्रतियोगिता केंद्रीय खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण और भारतीय साइकिलिंग महासंघ के सहयोग से आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर एवं चंडीगढ़ से महिला साइकिलिस्ट भाग लेने के लिए शाहाबाद पहुंच चुकी हैं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और यह आयोजन एक नए और आकर्षक स्वरूप में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें