फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गर्मी बढ़ते ही मतदान केंद्रों पर पसर गया सन्नाटा, तेज गर्मी व लू का रहा असर

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अभिमन्युपुर गांव में तेज गर्मी व लू के चलते सुनसान पड़ा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। युवाओं से लेकर बुजुर्गों में मतदान करने के लिए सुबह के समय उत्साह बना रहा। शनिवार को जैसे-जैसे तापमान बढ़ता चला गया तो उत्साह भी फीका नजर आने लगा, जिससे मतदान केंद्रों पर भीड़ कम होती चली गई। दोपहर तक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा, जिससे कई मतदान केंद्रों पर सन्नाटा भी पसरा नजर आया। हालांकि कुछ मतदान केंद्रों पर मत डालने के लिए मतदाता भी पहुंचते रहे। तेज गर्मी व लू से राहत पाने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचे मतदाता ठंडे पानी का सेवन करते दिखाई दिए।
विज्ञापन


वहीं तेज धूप और लू के चलते सड़कों से गुजरने वाले राहगीरों को भी दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज गर्मी व लू से बचने के लिए लोगों ने जहां पंखों, कूलरों और एसी का सहारा लिया तो वहीं पेड़ों की छाया का सहारा भी लेते नजर आए। शनिवार को अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह तक मौसम खुश्क बने रहने की संभावना है, जिसके चलते अगले कुछ दिनों तक जहां तापमान बढ़ने के आसार रहेंगे तो वहीं भीषण गर्मी और लू का असर बढ़ने की संभावना भी बनी हुई है।

कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. नसीब सिंह का कहना है कि मौसम 29 मई तक खुश्क व गर्म रहने की संभावना बनी हुई है। तापमान में बढ़ोतरी के साथ-साथ गर्म पश्चिमी हवा और लू चलने के आसार बने हुए है। तापमान बढ़ने के चलते लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए सुबह और शाम के समय सफर करना चाहिए, जबकि दोपहर को सफर करने से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें