फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: क्यूआर कोड स्कैन करते ही मोबाइल स्क्रीन पर होगी जानकारी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुराने बस स्टैंड से गुजरती कुरुक्षेत्र दर्शन बस। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र दर्शन बस की जानकारी अब आपको एक स्कैन करते ही मोबाइल की स्क्रीन पर मिल जाएगी। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने बस की ब्रांडिंग में बस पर तीन जगह पर क्यूआर कोड छपवाया है।
विज्ञापन

ऐसे में कोई भी व्यक्ति चलती हुई बस से भी क्यूआर कोड स्कैन कर सकता है। स्कैन करते ही बस के 28 रूटों संबंधी जानकारी मिलती है। ऐसे में यात्रियों को किसी से पूछने की भी जरूरत नहीं पड़ती। धार्मिक स्थानों के साथ-साथ बस को अब लोकल रूटों पर भी दौड़ाया जा रहा है जिससे बस की बेहतर आमदन हो रही है।
क्यूआर कोड स्कैन करने के लिए अपना कैमरा एप खोलें, कैमरे को क्यूआर कोड की ओर इंगित करें और कुछ सेकंड के लिए उसे स्थिर रखें, फिर दिखाई देने वाले लिंक या बैनर पर टैप करें। यदि यह काम न करे, तो अपने फोन की सेटिंग में जाकर क्यूआर स्कैन की सुविधा को सक्षम करें या प्ले स्टोर से क्यूआर रीडर एप डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है बस का रूट प्लान

स्थान समय

नया बस स्टैंड सुबह 7:30 बजे

पुराना बस स्टैंड सुबह 7:45 बजे

अर्जुन चौक सुबह 8:00 बजे

बालाजी मंदिर सुबह 8:02 बजे

गीता ज्ञान संस्थान सुबह 8:04 बजे

बौद्ध स्तूप सुबह 8:10 बजे

महाभारत वॉर फॉरमेशन गैलरी सुबह 8:13 बजे

बिरला मंदिर सुबह 8:16 बजे

धरोहर हरियाणा संग्रहालय सुबह 8:25 बजे

काल्पना चावल तारामंडल सुबह 8:30 बजे

ज्योतिसर तीर्थ सुबह 8:35 बजे

वापसी इस्कान मंदिर सुबह 8:40 बजे

कल्पना चावला तारामंडल सुबह 8:43 बजे

भीष्म कुण्डातारी वापसी सुबह 8:50 बजे

धरोहर सुबह 9:00 बजे

हर्ष का टीला सुबह 9:10 बजे

भद्रकाली मंदिर वापसी सुबह 9:15 बजे

बिरला मंदिर सुबह 9:25 बजे

पैनोरमा विज्ञान केंद्र सुबह 9:28 बजे

छठी पातशाही गुरुद्वारा सुबह 9:30 बजे

पुराना बस स्टैंड सुबह 9:35 बजे

नया बस स्टैंड सुबह 9:40 बजे

वापसी नया बस स्टैंड सुबह 9:50 बजे

पुराना बस स्टैंड सुबह 9:55 बजे

छठी पातशाही गुरुद्वारा सुबह 9:57 बजे

पैनोरमा विज्ञान केंद्र सुबह 9:58 बजे

अर्जुन चौक सुबह 10.00 बजे

कुरुक्षेत्र। पुराने बस स्टैंड से गुजरती कुरुक्षेत्र दर्शन बस। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें