फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सायरन बजते ही मच गई अफरातफरी, कहीं दौड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तो कहीं एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शाम चार बजकर 10 मिनट पर सायरन बजा तो अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तो कहीं घनघनाती घंटी के साथ एंबुलेंस दौड़ती दिखाई दी। जिला सचिवालय नए भवन पर की गई एयर स्ट्राइक व आग लगने की घटना के चलते करीब 12 मरीजों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। जब एंबुलेंस कम पड़ने लगी तो पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपनी गाड़ियों से घायलों को रेस्क्यू किया। अधिकारियों ने उनकी जान बचाने में अपनी गाड़ियांं तक लगा दी। ऐसे में सभी घायलों को बचा लिया गया।
विज्ञापन

यह कोई वास्तविक घटना नहीं बल्कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान पर की जा रही जवाबी कार्रवाई के चलते बने हालात में की गई मॉक ड्रिल थी। ऑपरेशन अभ्यास (मॉक ड्रिल) में लघु सचिवालय के नए भवन में लगी आग पर फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा काबू पाया गया। लघु सचिवालय के साथ-साथ कुरुक्षेत्र पैनोरमा और ब्रह्मसरोवर के अलावा लाडवा के सरकारी अस्पताल, शाहाबाद के शुगर मिल व पिहोवा के पेपर मिल परिसर में भी यह मॉक ड्रिल की गई।

ऑपरेशन अभ्यास के पहले चरण में लघु सचिवालय के नए भवन में एयर स्ट्राइक व आग लगने से प्रशासन की टीमें तुरंत एक्शन में आईं और नए लघु सचिवालय, पैनोरमा और ब्रह्मसरोवर पर राहत टीमें पहुंची। ऑपरेशन अभ्यास के दौरान नए लघु सचिवालय में सबसे पहले फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। इस दौरान पुलिस, रेडक्रॉस, होमगार्ड के जवान नए लघु सचिवालय के भवन के अंदर पहुंचे और इस भवन में कार्य करवाने के लिए आए लोगों को तुरंत बाहर जाने के निर्देश दिए इसके साथ ही अनाउंसमेंट के माध्यम से लिफ्ट का प्रयोग न करने की सलाह देते हुए सीढ़ियों के माध्यम से भवन के बाहर पहुंचने के निर्देश दिए। यह ऑपरेशन अभ्यास उपायुक्त नेहा सिंह व पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल की देखरेख में किया गया तो बाद में देर रात तक समीक्षा भी की जाती रही।
विज्ञापन




उपायुक्त बोलीं, खामियाें का किया जा रहा आकलन

उपायुक्त नेहा सिंह ने बाद में कहा कि सभी जगह मॉक ड्रिल की गई, जिस दौरान प्राथमिक तौर पर सफल अभ्यास रहा। इसके बावजूद कुछ कमी भी रह सकती है, जिनका आकलन किया जा रहा है। इन्हें भी दूर कर लिया जाएगा ताकि ऐसे किसी भी हालात में हर संभव लोगों की मदद की जा सके। इस मौके पर एसडीएम अमन कुमार, डीएमसी सतेंद्र सिवाच, डीएसपी ओमप्रकाश, डीआरओ चेतना चौधरी भी मौजूद रहीं।


प्रशासन, पुलिस और अस्पताल के स्टाफ ने सीएचसी से 10 मरीजों को किया रेस्क्यू

लाडवा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आग लगने की स्थिति से निपटने की मॉक ड्रिल की गई। प्रशासन, पुलिस और अस्पताल के स्टाफ ने ऐसी घटना से बचने के लिए अपनाए जाने वाले तरीकों का प्रयोग करते हुए मरीजों व आमजन को सुरक्षित रहने और दूसरों का सहयोग करने का संदेश दिया।

इस दौरान अस्पताल के स्टाफ ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती सभी 10 मरीजों को सुरक्षित बिल्डिंग से बाहर निकालकर सेफ जगह पर पहुंचाया। मॉक ड्रिल को सफल बनाने में डीएसपी रणधीर सिंह, सीएमओ डॉ. कृष्णकांत, तहसीलदार नमन धानिया, नायब तहसीलदार बलकार सिंह, थाना प्रभारी सुनील वत्स ने अपना सहयोग दिया।


शुगर मिल शाहाबाद में की सफल मॉक ड्रिल

शाहाबाद। ऑपरेशन अभ्यास के तहत एयर स्ट्राइक व आग की घटनाओं को लेकर शुगर मिल में सफल मॉक ड्रिल की गई। यह अभ्यास एसडीएम लाडवा डाॅ. चिनार चहल की देखरेख में किया गया। किसानों व कर्मचारियों को आग से निपटने के लिए रिहर्सल करवाई गई। आपातकाल की स्थिति से निपटने के लिए सामान्य नागरिकों को बरते जाने वाली सावधानियों से अवगत करवाया गया।

एसडीएम डाॅ. चिनार चहल ने कहा कि एयर स्ट्राइक व आगजनी होने की स्थिति में पैनिक नहीं होना है साथ ही इस दौरान बचाव के तरीकों को प्रयोग में लाना है। किसी बिल्डिंग में होने पर सीढ़ियों का प्रयोग करना है। लिफ्ट का प्रयोग करने से बचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें