फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सूरजमुखी खरीद शुरू होते ही मंडी में आवक जोरों पर, खरीद भी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। अनाज मंडी में सूरजमुखी की खरीद शुरु होते ही मंडी में आवक भी बढ़ गई है। मंगलवार को इस्माईलाबाद अनाज मंडी में करीब 2000 क्विंटल सूरजमुखी बिकवाली के लिए पहुंची, जिसमें से खरीद एजेंसी ने करीब 1500 क्विंटल सूरजमुखी की खरीद कर ली है।
खरीद एजेंसी वेयर हाउस के इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि अनाज मंडी में सूरजमुखी की खरीद का कार्य सुचारू से चल रहा है। जो सूरजमुखी सरकारी मापदंड के अनुसार सही पाई जाती है। उसे तुंरत प्रभाव से खरीद लिया जाता है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे साफ सुथरी व सूखी सूरजमुखी ही मंडी में लेकर आए ताकि खरीद करने में कोई दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि जल्द ही उठान के साथ भुगतान का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। किसानों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। मार्केट कमेटी सचिव अंकुर ठकराल ने कहा कि कमेटी के अंतर्गत आने वाली तीनों मंडी इस्माईलाबाद, झांसा व ठोल में सूरजमुखी की खरीद का जिम्मा वेयर हाउस एजेंसी के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी जगह खरीद का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। ठोल मंडी में करीब 200 क्विंटल व झांसा में 1000 क्विंटल सूरजमुखी की खरीद हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अगर किसी किसान को अपनी फसल बेचने में कोई दिक्कत आ रही है तो वह उनसे मिल कर अपनी समस्या के बारे में अवगत करवा सकता है, तुरंत प्रभाव से उसका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें