फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पारंपरिक लोक नृत्यों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कलाकारों बांधा समा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा कला परिषद स्थित भरतमुनि रंगशाला में हरियाणा दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा दिवस के अवसर पर शनिवार को हरियाणा कला परिषद स्थित भरतमुनि रंगशाला में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बेहतरीन कार्य करने वाली पांच ग्राम पंचायतों व सफाई मित्रों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों व स्कूली छात्राओं ने हरियाणवी गीतों पर प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

गांव रामसरन माजरा की सरपंच रीना देवी, चनारथल की सरपंच जसविंद्र कौर, सांवला के सरपंच कमल, बिहोली की सरपंच आशा रानी और गांव छपरा के सरपंच राजेंद्र कुमार को सम्मानित किया गया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में डीएवी स्कूल की छात्रा धारवी, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल की खुशी व मुस्कान, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से अंकित की टीम व सुमित की टीम को बेहतरीन प्रस्तुति पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद थानेसर के कर्मचारी गौरव, राजेश, सन्नी, अमित, विपिन्न, अनिल कुमार, सुभाष, जसबीर, सुरेंद्र, अशोक, जगमाल, संजीव, सुमित, सागर, छत्रपाल, दीप सिंह, सोनू, अनिल, मनीष, कुलविंदर, राजू, कर्ण को प्रशंसा पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इसी तरह एमसी इस्माईलाबाद के राजीव, प्रवीन, विनोद को, नगर पालिका शाहाबाद के नवीन, चंद्रकांत, महीपाल को, नगर पालिका पिहोवा के दलविंद्र, इकबाल, कीर्तन और नगर पालिका लाडवा के ऋषिपाल, ललित व धर्मपाल को प्रशंसा पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
जवानों और खिलाड़ियों ने विश्वभर में किया देश का नाम रोशन : सुधा
कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा पहुंचे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के जवानों और खिलाड़ियों ने विश्वभर में देश का नाम रोशन किया है। देश की सीमा पर तैनात सैनिकों में सबसे ज्यादा संख्या प्रदेश के जवानों की है। इन जवानों ने मौका आने पर दुश्मन को अपनी ताकत का अहसास करवाया है। इसी तरह खेलों में हरियाणा का डंका पूरे विश्व में सुनाई देता है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश के आधे से ज्यादा मेडल प्रदेश के खिलाड़ियों के होते हैं। पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश नए आयामों को प्राप्त कर रहा है।
प्रदेश ने हर क्षेत्र में छोड़ी अनोखी छाप : मीणा
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जब पंजाब से अलग होकर हरियाणा प्रदेश का गठन किया गया था, तब प्रदेश में बहुत ज्यादा चुनौती रही थी। प्रदेश ने उन चुनौतियों का सामने करते हुए कृषि, उद्योग, खेल सहित हर क्षेत्र में अनोखी छाप छोड़ी है। अब प्रदेश की गिनती देश के टॉप पांच राज्यों में की जाती है।
उपायुक्त ने कहा कि अब जिले के सभी नागरिकों को मिलकर कुरुक्षेत्र को स्वच्छता में प्रदेश का नंबर वन स्थान दिलाना है। इसके लिए सफाई मित्रों के साथ सभी नागरिकों को सहयोग के लिए आगे आना होगा, तभी ये लक्ष्य आसानी से हासिल हो पाएगा।

कुरुक्षेत्र। हरियाणा कला परिषद स्थित भरतमुनि रंगशाला में हरियाणा दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार

कुरुक्षेत्र। हरियाणा कला परिषद स्थित भरतमुनि रंगशाला में हरियाणा दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार

कुरुक्षेत्र। हरियाणा कला परिषद स्थित भरतमुनि रंगशाला में हरियाणा दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें