फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से समाज को आईना दिखा रहे कलाकार

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में नुक्कड नाटक में प्रस्तुति देते कलाकार। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लोगों तक अपने मन की बात पहुंचाने और समाज को आईना दिखाने का लक्ष्य लेकर जब कलाकार अपनी कला का प्रस्तुतिकरण करते हैं, तो दर्शक भी पूरी तल्लीनता के साथ कलाकारों की प्रस्तुतियां देखने को आतुर रहते हैं। ऐसा ही कुछ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान ब्रह्मसरोवर के तट पर देखने को मिल रहा है। यहां हर दिन हरियाणा कला परिषद के सौजन्य से कलाकार विभिन्न सामाजिक विषयों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। हरियाणा कला परिषद के माध्यम से गौरव दीपक जांगड़ा, ऋत्विक अरोड़ा, आकाशदीप, साहिल खान, हितेश, कंचन, नव्या, सुग्रीव मैहरा, रोहित, सुमित आदि कलाकारों की टीम गीता महोत्सव के शुरू होते ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की स्टाॅल और सरोवर के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक मंचित कर सामाजिक बुराइयों को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

पर्यावरण संबंधित नुक्कड़ नाटक में कलाकारों ने दिखाया कि किस प्रकार लोग पेड़ों और पानी को नुकसान पहुंचा रहे हैं और अपनी मनमानियों के कारण हवा को भी दूषित कर रहे हैं। ऐसे में स्थिति इतनी भयानक हो जाती है कि लोगों का जीना मुश्किल होने लगता है। तब पेड़, हवा और पानी लोगों को समझाते हैं कि अगर तुम अपनी मनमर्जियां न करते तो लोगों का जीना मुश्किल न होता।

कुरुक्षेत्र।अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में नुक्कड नाटक में प्रस्तुति देते कलाकार। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें