कुरुक्षेत्र। खेत में जाते समय रविकांत उर्फ विपिन गांव के ही एक व्यक्ति को घूर के देखता था। बस यही बात उसकी मौत का कारण बन गई। दरअसल, रविकांत के खेत के रास्ते में विजय कुमार का घर पड़ता था। पुलिस के अनुसार जब रविकांत खेत में जाता था तो वह विजय कुमार को घूर कर देखता था। इस कारण उन दोनों के बीच तनातनी चल रही थी और इसे लेकर उनकी आपस में कहासुनी भी हो चुकी थी मगर यही छोटी सी बात रविकांत की मौत की वजह बन गई। विजय कुमार ने 30 जून की रात खेत में बने कमरे में सो रहे रविकांत की गर्दन व सिर पर कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दी और घर जाकर सो गया।
रविवार को सीआईए-2 ने आरोपी विजय कुमार को गिरफ्तार करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
मामले की जांच करते हुए सीआईए-2 की टीम ने गांव के विजय को काबू करके पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसके घर के नजदीक ही रविकांत ने ठेके पर जमीन ले रखी थी। वह खेत में आते-जाते समय उसे घूरता था। इस कारण उनकी उसकी कई बार रविकांत के साथ कहासुनी हो गई थी। इस रंजिश के कारण उसने रविकांत को मारने की योजना बनाई। वह जानता था कि रविकांत रोजाना 2-3 बजे खेतों में पानी देने के लिए जाता है। उसने रविकांत पर नजर रखनी शुरू कर दी। 30 जून की रात रविकांत बाइक पर खेतों में पानी देने के लिए आया था। थोड़ी देर बाद वह खेतों में पानी देकर खेत में बने कमरे में जाकर सो गया था। इसी दौरान वह कुल्हाड़ी लेकर उसके खेत में बने कमरे की चहारदीवारी को लांघकर अंदर दाखिल हुआ, जहां रविकांत कमरे में सो रहा था। उसने कुल्हाड़ी से रविकांत की गर्दन व सिर पर वार करके उसकी हत्या कर दी और अपने घर चला आया था। पुलिस ने आरोपी विजय को गिरफ्तार करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। ताकि मामले की गहनता से जांच की जा सकें।
ऐसे हुआ खुलासा
सीआईए-2 के इंचार्ज मनदीप सिंह ने बताया कि दौरान पूछताछ के दौरान रविकांत के भाई ने बताया कि रात के समय उसने विजय को रविकांत के कमरे के बाहर देखा था। शक होने पर पुलिस ने विजय से पूछताछ की, जिसमें विजय बार-बार अपने बयान बदल रहा था। इस कारण पुलिस का शक पर उस पर गहरा हो गया। पुलिस ने आरोपी को काबू करके पूछताछ की तो आरोपी ने हत्याकांड की वारदात पुलिस को बताई दी। पुलिस ने आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी के खिलाफ जिला कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगह मारपीट के 3-4 मामले दर्ज है।