फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा सप्लाई करने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आठ महीने पहले दो किलो 400 ग्राम गांजे के साथ पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सप्लायर को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी पाला राम वासी इंद्रा कॉलोनी शोरगिर बस्ती को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीआईए-एक के प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि 19 जून 2021 को सीआईए-एक की टीम अमित कुमार वासी गांधी नगर सेक्टर-17 स्थित पानी की टंकी के पास दो किलो 400 ग्राम गांजे के साथ काबू किया था। आरोपी के विरुद्ध थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके आरोपी अमित को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था। मामले की आगामी जांच करते हुए सीआईए-एक की टीम ने गांजा सप्लाई करने के आरोपी पाला राम को गिरफ्तार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें