फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो लेने के बहाने बालियां चुराने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो महीने पहले झांसा देकर महिला के कानों से सोने की बालियां उतरवा कर चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक हजार रुपये नकदी भी बरामद की है। आरोपी कॉलोनी के संबंध में जानकारी जुटाने के लिए महिला के घर घुसा था। यहां उसने महिला को फोटो लेने का झांसा देकर बालियां उतरवा ली और बालियां लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र वासी टोपरा कलां (यमुनानगर) को अदालत में पेश करके कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना झांसा के अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने 24 फरवरी को थाना झांसा पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि वह 23 फरवरी को घर पर अकेली थी। दोपहर करीब तीन बजे किसी ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया था। जैसे ही उसने दरवाजा खोला तो सामने एक युवक खड़ा था, जिसने बताया कि उसे कॉलोनी के संबंध में अपनी फोटो लेनी है। उसने उसको अपनी बातों में फंसा लिया और फोटो लेने के लिए उसने कान की बालियां उतारने को कहा था। उसने बालियां उतार कर रखी तो उसने उसका आधार कार्ड मांगा, जिसे लेकर वह आई तो युवक उसकी आधा तोले सोने की बालियां लेकर फरार हो गया था। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने ही फोटो खींचने का झांसा देकर बालियां चुरा ली थी, जिसे उसने मार्केट में बेच दिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक हजार रुपये नकदी बरामद करके अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें