फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में सास-ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। गांव निवारसी में बुधवार को एक नवविवाहिता द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतका की सास व ससुर कुलवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वीरवार को मृतका की बहन की शिकायत पर उसके सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतका की बड़ी बहन अंबाला निवासी मलकीयत कौर ने कहा था कि उसकी छोटी बहन रविंद्र का विवाह लाडवा के गांव निवारसी के निवासी हरदीप सिंह के साथ आठ माह पहले हुआ था। विवाह के दो माह बाद हरदीप सिंह स्पेन चला गया, जिसके बाद से उसके सास-ससुर उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। ससुराल पक्ष के लोग उसकी बहन हरविंद्र कौर को दहेज में गाड़ी न लाने का ताना मारकर हमेशा परेशान करते थे। यही नहीं, गाड़ी न लाने के एवज में पांच लाख रुपये की डिमांड करते थे। मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोग हरविंद्र कौर को रोजाना यातनाएं देते थे। कुछ दिन पहले ससुराल पक्ष ने एसी का बिल भी मायके से मंगवाया था और पिछले दो दिनों से हरविंद्र कौर को खाना नहीं दे रहे थे। मृतका की बहन शिकायत पर पुलिस ने सास-ससुर को दहेज के लिए जान से मारने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें