फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के आठ माह बाद संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत के मामले ने पकड़ा तूल

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा के गांव निवारसी में शादी के आठ माह बाद संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत का मामला तूल पकड़ गया है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने सहित अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने के विरोध में पिपली-कुरुक्षेत्र मार्ग जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की सांसे फूल गई और तत्काल डीएसपी भारत भूषण, केयूके थाना प्रभारी सतबीर सिंह, थर्ड गेट चौकी प्रभारी कुलदीप सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इस दौरान केयूके थाना प्रभारी ने भड़के परिजनों ने शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों का गुस्सा यही शांत नहीं हुआ। परिजनों ने लाडवा पुलिस पर आरोपियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया और कैदियों को उपचार के लिए ले जा रही पुलिस वाहन के समक्ष बैठकर पुलिस प्रशासन का विरोध जताया। यही नहीं भड़के परिजनों में शामिल कुछ महिलाओं ने ससुराल पक्ष से पहुंची एक महिला पर हमला भी कर दिया। वहां मौजूद थर्ड गेट चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने दोनों पक्षों में बीच-बचाव किया। मामला यही शांत नहीं हुआ गुस्साए परिजनों ने एलएनजेपी अस्पताल पहुंच आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। केयूके थाना प्रभारी सतबीर सिंह द्वारा लिखित में कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद परिजन शांत हुए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव निवारसी में शादी के आठ माह बाद ही 24 वर्षीया विवाहिता हरविंद्र कौर की संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार शाम को मौत हो गई थी। मृतका को अस्पताल लेकर पहुंचे ससुराल पक्ष के लोगों ने इसे आत्महत्या करार दिया था। मृतिका के ससुर कुलवंत सिंह ने बताया था कि उसकी 24 वर्षीय पुत्रवधू हरविंद्र कौर ने अपने घर के चौबारे के रोशनदान से चुन्नी बांध कर आत्महत्या की ली, जिसके बाद वे हरविंद्र कौर को लाडवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मायके पक्ष ने लगाया हत्या करने का आरोप
अंबाला निवासी मलकीत कौर ने बताया कि उसकी बहन हरविंद्र कौर की बुधवार को उसके साथ फोन पर बात हुई थी। इस दौरान हरविंद्र कौर ने उससे बताया था कि उसकी सास व ससुर उसके साथ झगड़ा कर रहे हैं और पिछले लंबे समय से परेशान कर रहे हैं। यही नहीं हर बात पर बंदिशें लगाते थे। आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने हरविंद्र कौर की दोपहर करीब 3 बजे हत्या की। वारदात को अंजाम देने के बाद उसकी बहन के शव को रोशनदान से चुन्नी के बांधकर आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया और बिना सूचना दिए उसकी बहन को अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

दहेज के लिए हरविंद्र को रोजाना देते थे यातनाएं
गांव ललानी निवासी मनजीत कौर ने बताया कि उसकी ननंद हरविंद्र कौर की शादी 7 जनवरी 2019 को लाडवा के गांव निवारसी निवासी हरदीप सिंह के साथ बड़े ही हर्षोल्लाष के साथ हुई थी। शादी के दो माह बाद ही हरदीप सिंह स्पैन चला गया, जिसके बाद हरविंद्र कौर का ससुर कुलवंत, सास हरवेल कौर व जेठानी सहित अन्य ससुराल पक्ष के लोग उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग उसकी बहन हरविंद्र कौर को दहेज में गाड़ी न लाने का ताना मारकर हमेशा परेशान करते थे। यही नहीं, गाड़ी न लाने की अवज में पांच लाख रुपये की डिमांड करते थे। मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोग हरविंद्र कौर को रोजाना यातनाएं देते थे। कुछ दिन पहले ससुराल पक्ष ने एसी का बिल भी मायके मंगवाया था और पिछले दो दिनों से हरविंद्र कौर को खाना नहीं दे रहे थे।
पुलिस ने सास व ससुर के खिलाफ किया मामला दर्ज
लाडवा पुलिस थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने मृतका की बहन मलकीत कौर की शिकायत पर आरोपी सास हरवेल कौर और ससुर कुलवंत के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें